बातें ...

   ख़तम नहीं होती हमारी बातें ...


हमरी बातें नहीं खतम होती
ख़तम होता है तो बस मोबाइल का बैलेंस
नहीं खत्तम हो पाती हमारी बातें
खतम होते हैं कुछ  रस्ते
नहीं ख़तम होती है हमारी बातें
ख़तम हो जातीं है रातें
हमने सोचा कि चलो आज
खत्म करदें बातों को  सदा के लिए
लेकिन बातें तो चलती रहीं
पर ख़त्म हो गयी
बातें ख़त्म करने की चाहत ,
हमारी बातें नहीं खतम होतीं
ख़तम तो हो जाती बस
प्रेम ना मिल पाने  की पीड़ा
हमारी बातें खतम नहीं होतीं
बस सूख जाते हैं आंसू
खुद को समझे जाने के आस  में जो बहे थे .
ख़तम तो नहीं होती हमारी बाते

बस कुछ कविताएँ खतम हो जाती हैं .
अपने पढ़े जाने के इंतजार में ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौसानी की यादें

शेखर के गांव में

मन्दिर का प्रसाद