रावण एक सनातन विलन
हर एक समाज को एक हीरो के साथ एक विलेन चाहिए होता है.जिस पर वे सारी बुराइयों को आरोपित कर सकें .विश्व के सारे धर्मों में कोई न कोई विलन जरुर होता है .हीरो की महानता इस बात से भी तय होती है कि विलन कितना ताकतवर था .या फिर हीरो की महानता को बढ़ाने के लिए विलन में सारे गुणों को आरोपित कर दिया जाता है .भारत एक धर्मप्रधान देश है .भारत में अनेक प्रकार के किस्से और कहानियां प्रचलित हैं सब में कोई न कोई विलन जरुर होता है .बच्चो की कहानियों में भी एक ऐसा किरदार जरुर होता है जो विलन जैसा होता है .दिन भर चलने वाले टी वी सीरियल में कभी सास को विलन के रूप में दिखया जाता है कभी बहू को तो कभी ननद को .फिल्म में तो बहुत समय तक यही होता रहा बिना विलन की फ़िल्में की कोई कल्पना तक नहीं कर सकता था .क्योंकि फिल्मों में विलन के अत्याचार से हीरो के प्रति सहानुभूति स्वाभाविक रूप से पैदा हो जाती थी .विलेन के होने से कहानी बड़ी आसन हो जाती है .विलन जितना स्पष्ट होता कहानी उतनी ही आसान .विलेन के होने से सबसे बड़ी आसानी किसी घटना के व्याख्या करने में होती है जैसे-गेंहूँ के खेत को कोई जल...